बोकारो में इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; निशानदेही पर दो स्कूटी बरामद
गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते पुलिस अधिकारी
बोकारो में इलेक्ट्. स्कूटी चोरी का खुलासा हुआ है. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो चोरी की स्कूटी बरामद की हैं. पूरी जानकारी यहां देखें.
बोकारो. सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की है. आरोपी सेक्टर-5 एग्जीक्यूटिव हॉस्टल निवासी शिवांशु प्रभाकर है. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. यह जानकारी शनिवार को सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने सेक्टर-1 स्थित कार्यालय में दी. मौके पर सेक्टर-6 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रांत कुमार भी मौजूद थे.
स्कूल गये थे, लौटे तो गायब मिली स्कूटी
डीएसपी ने बताया कि सेक्टर-8 निवासी संतोष कुमार ने सेक्टर-6 थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया था कि एक अक्टूबर को वह सेक्टर-5डी स्थित स्कूल गये थे. वापस लौटने पर उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी गायब थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. इस संबंध में सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 42/2026 दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता में बैठक शुरू, लेबर कोड OSH-2020 पर प्रेजेंटेशन; 1.96 लाख कर्मियों के बोनस पर टिकी नजर
पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की
पुलिस ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू की. इसी क्रम में शिवांशु प्रभाकर को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उसकी निशानदेही पर उसके घर के गैराज से चोरी की दो इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद की गयीं.
पूछताछ में सामने आया दूसरा चोरी का मामला
जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटी चोरी की घटना की भी जानकारी मिली. बरामद दूसरी स्कूटी को सेक्टर-6 थाना कांड संख्या 34/26, दिनांक आठ अगस्त, से संबंधित बताया गया है. पुलिस ने दोनों स्कूटियों को विधिवत जब्त कर लिया है. पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है. छापेमारी दल में सअनि गुप्तेश्वर पाण्डेय, सअनि तारकेश्वर राम, गृह रक्षक संतोष कुमार और गृह रक्षक चालक सोनू कुमार सिंह शामिल थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए