ePaper

डीवीसी के ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग शुरू

Updated at : 22 Apr 2024 11:36 PM (IST)
विज्ञापन
डीवीसी के ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग शुरू

डीवीसी के ऐश पौंड से छाई ट्रांसपोर्टिंग शुरू

विज्ञापन

बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के ऐश पौंड से शनिवार से ही ठप छाई ट्रांसपोट्रिंग सोमवार की शाम छह बजे के बाद चालू हुई. इससे पहले दिन में बेरमो सीओ संजीत कुमार सिंह के निर्देश के बाद बोकारो थर्मल थाना के अनि धनंजय कुमार सिंह जवानों के साथ ऐश पौंड पहुंचे. डीजीएम सिविल विश्व मोहन गोस्वामी, प्रबंधक सिविल राहुल उरांव भी पहुंचे. ट्रांसपोर्टिंग बंद कराने वाले झामुमो कार्यकर्ताओं से बात की. लेकिन ट्रांसपोर्टिंग चालू नहीं की जा सकी. बाद में पुलिस टीम और अधिकारी फिर पहुंचे, इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग शुरू की गयी. मामले को लेकर जीएम ओएंडएम एस भट्टाचार्य ने कहा कि छाई ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शाम में शुरू कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola