ब्लास्ट फर्नेस में नियमित होगी जलापूर्ति, फर्नेस का होगा सुचारु परिचालन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Jul 2024 11:19 PM
बीएसएल में ब्लास्ट फर्नेस जॉइंट वॉटर टनल के अंदर पाइपलाइन का उद्घाटन, निदेशक प्रभारी ने किया नयी चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं को अपनाने का आह्वान
बोकारो. बीएसएल के कैपिटल रिपेयर (मैकेनिकल) विभाग की ओर से ब्लास्ट फर्नेस-3 के टनल ओपनिंग संख्या 6 के पास ‘ब्लास्ट फर्नेस जॉइंट वाटर टनल के अंदर बीएफ लाइन संख्या-03 के 650 मीटर व्यास 1000 मिमी पाइप के प्रतिस्थापन’ का उद्घाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीके तिवारी ने शनिवार को किया. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए कैपिटल रिपेयर (मैकेनिकल) व जल प्रबंधन विभाग की टीम को बधाई दी. सभी से भविष्य में इस तरह की नयी चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं को अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने इस कार्य में शामिल कुछ ठेका श्रमिकों को भी सम्मानित किया. अधिशासी निदेशक (एचआर, अतिरिक्त प्रभार संकार्य) राजन प्रसाद, अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) सुरेश रंगानी, मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित थे.
पांच दशकों से लगातार इस्तेमाल में थी 1972 में स्थापित पाइपलाइन
यह पाइपलाइन 1972 में स्थापित की गयी थी और पांच दशकों से लगातार इस्तेमाल में थी. इस पाइपलाइन के माध्यम से ब्लास्ट फर्नेस में जलापूर्ति की जाती है और फर्नेस के सुचारू परिचालन में इसकी अहम भूमिका होती है. इस पृष्ठभूमि में मुख्य महाप्रबंधक (अनुरक्षण) पीके बैसाखिया, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिक) वीके सिंह व कैपिटल रिपेयर (यांत्रिक) के विभागाध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में कैपिटल रिपेयर (यांत्रिक) और जल प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ब्लास्ट फर्नेस के सुचारु उत्पादन को प्रभावित किये बिना पूरी पाइपलाइन L-3 को बदलने की जिम्मेदारी ली.जल प्रबंधन, सिविल इंजीनियरिंग व कैपिटल रिपेयर विभाग ने किया काम
यह काम आठ नवंबर 2023 को शुरू किया गया था. पाइपलाइन लगभग 650 मीटर का है, जो ब्लास्ट फर्नेस-3 से बीपीएससीएल विभाग होता हुआ पंप हाउस- 1 तक लगभग 12 मीटर की गहरायी में जाती है. यह टनल पानी और कीचड़ से भर गया था और पाइप का आधा हिस्सा भी कीचड़ और पानी में डूब गया था. टनल के ओपनिंग का पता लगाना और पाइपलाइन के निराकरण और निर्माण के लिए हाइड्रोलिक क्रेन के लिए स्थिति सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र का विकास जैसी अन्य चुनौतियां एक बड़ा काम था. जल प्रबंधन विभाग, सिविल इंजीनियरिंग विभाग व कैपिटल रिपेयर विभाग की टीम ने संयुक्त रूप काम किया.संविदा कर्मियों की मदद से बदला पाइप
प्रारंभ में सभी पाइपों को चार मीटर के टुकड़ों में काटा गया. टनल के ओपनिंग में स्थानांतरित किया गया और उठाया गया. जल प्रबंधन विभाग की टीम की ओर से वाईएस यादव, अनुपम कुमार, अरुण कुमार व साहिल गुप्ता ने टनल के अंदर के कीचड़ की सफाई की चुनौती ली. कैपिटल रिपेयर-मैकेनिकल विभाग के महाप्रबंधक प्रकाश कुमार की अगुवाई में सहायक महाप्रबंधक मनीष व वेंकटेश्वर कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक वीके वर्मा, अमित कुमार व डीपी सिंह, उप प्रबंधक अमित चौधरी, सहायक प्रबंधक अभिषेक अरोड़ा और विभाग के अन्य कर्मचारियों की सहायता की. संविदा कर्मियों की मदद से पाइप बदलने की चुनौतियों का सामना किया. सभी कार्य सफलतापूर्वक और ससमय निष्पादित किये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










