चंद्रपुरा में दो घरों और एक दुकान से चोरी

चंद्रपुरा में दो घरों और एक दुकान से चोरी
चंद्रपुरा. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुक नहीं रही है. गुरुवार की रात को डी टाइप खटाल में बंद दो घरों व एक दुकान से चोरी हो गयी. बिरजू यादव के घर से तीन बोरे में भरे तीस हजार रुपये से अधिक के बर्तन चोर ले गये. बिंदेश्वरी राम के घर से चांदी का सिक्का, पांच हजार रुपया नगद व दस हजार रुपये के बर्तन की चोरी हुई. दिलीप यादव की दुकान से तीन हजार रुपये की चोरी हुई. चोरी का आभास होने पर लोगों ने चोरों को खदेड़ा, मगर पकड़ में नहीं आये. सूचना देने पर पुलिस आयी और जांच की. पुलिस को चोरों के भागने वाले रास्ते से एक मोबाइल मिला है. संभावना है कि वह चोरों का हो. थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि मिले मोबाइल के आधार पर छानबीन की जा रही है. बहुत जल्द चोर पकड़े जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




