रामनगर कॉलोनी में बंद आवास से चोरी

Updated:
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी में बंद आवास से चोरी

विज्ञापन

फुसरो. बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कॉलोनी में शनिवार की रात को अजय सिंह के बंद आवास संख्या ए/74 का ताला तोड़ कर चोरी कर ली गयी. सुबह पड़ोसी राहुल कुमार ने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा. अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था. बक्सा व आलमारी टूटा हुआ था. उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस, रांची में रह रहे अजय सिंह व स्थानीय लोगों को दी. पुलिस पहुंची और जांच में जुट गयी. सूचना पाकर अजय सिंह पहुंचे. उन्होंने कहा कि यहां कभी-कभी आते है. चोर अलमारी का लॉक तोड़ कर चांदी के पांच सिक्के, सोना की एक जोड़ी कानबाली, चांदी की एक कलम, चांदी का कड़ा आदि ले गये. विदित हो कि इसी कॉलोनी में चार दिन पूर्व सुरेश ठाकुर के आवास में चोरी हुई थी. उसके कुछ दिनों पूर्व बेरमो निवासी मुकेश सिंह के आवास में भी चोरी हुई थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola