Bokaro News : हड़ताल को लेकर यूनियनों ने झाेंकी ताकत

Bokaro News : 12 फरवरी की हड़ताल को लेकर यूनियनों ने ताकत झोंक दी है.
सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोविदपुर फेज दो परियोजना में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने कोयला मजदूरों के साथ पिट मीटिंग की. मौके पर एटक नेता व जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि चार लेबर कोड से मजदूरों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा. यह मजदूरों के लिए नहीं, बल्कि मालिकों का कोड है. सीटू के रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि मजदूरों के सामने करो या मरो की स्थिति है. हड़ताल को सफल करना समय की पुकार है. सीटू के पीके विश्वास के अलावा आरसीएमयू, आरकेएमयू, जेसीएमयू, जेएमएस के कई नेताओं ने हड़ताल को सफल बनो का आह़वान किया. मौके पर नवीन विश्वकर्मा, देवाशीष रजवार, कृष्णा राम, गौतम राम, नरेश मंडल आदि उपस्थित थे. कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी की रेलवे साइडिंग में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) की पिट मीटिंग हुई. 12 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि यह हड़ताल मजदूरों के लिए निर्णायक साबित होगी. चार लेबर कोड कानून लागू कर भाजपा सरकार ने मजदूर मजदूर विरोधी कार्य किया है. मौके पर अशोक कुमार ओझा, बृजेश सिंह, सुनील तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, अशोक कुमार, हरेंद्र सिंह, राजीव सिंह, सामू रेड्डी, झुन्नू देवी, फागुनी देवी, झलवा देवी, सावित्री देवी उपस्थित थे. गांधीनगर. ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से शनिवार को कारो एक्सकैवेशन, पिट ऑफिस और जीएम कार्यालय परिसर में पिट मीटिंग की गयी. कामगारों से 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की गयी. मौके पर सीटू नेता विजय कुमार भोई, भागीरथ शर्मा, श्याम नारायण सतनामी, अख्तर खान, आरसीएमयू के दिगंबर महतो, सुबोध सिंह पवार, प्रताप सिंह, आरकेएमयू से महारुद्र सिंह, संतोष ओझा, कुणाल कुमार, एटक के मनोज मंडल, जेएमएस के राजेश नायक, जेसीएमयू के पंकज महतो उपस्थित थे.
चंद्रपुरा में यूनियनों ने बनायी रणनीति
चंद्रपुरा स्थित डीवीसी अतिथि भवन में यूनियनों की बैठक हुई. हड़ताल को लेकर रणनीति तय की गयी. बैठक में डीवीसी श्रमिक यूनियन, यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन व झारखंड श्रमिक संघ के राजीव तिवारी, फूलचंद मांझी, ध्रुव कुमार, बाबू चंद मांझी, सुभाष महतो, गुलाब मरांडी दिलीप कर्मकार, मो सरफराज सरस्वती देवी, मैना देवी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




