Bokaro News : बाजारों में फैल रही तिलकुट की सौंधी खुशबू

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : मकर संक्रांति को लेकर बेरमो कोयलांचल के बाजारों में तिलकुट की दुकानें सज गयी हैं. तिलकुट की सौंधी खुशबू फैल रही है.

विज्ञापन

फुसरो. मकर संक्रांति को लेकर बेरमो कोयलांचल के बाजारों में तिलकुट की दुकानें सज गयी हैं. तिलकुट की सौंधी खुशबू फैल रही है. कारीगर तिलकुट बनाने में दिन-रात लगे हुए हैं. लोग तिलकुट और तिल की बनी चीजों के अलावा लाई के लड्डू, चूड़ा, गुड़ आदि खरीद रहे हैं. मकर संक्रांति पर लोग सुबह स्नान व पूजा कर चूड़ा दही व तिलकुट का सेवन करने की परंपरा है. फुसरो बाजार में तिलकुल की दर्जनों दुकानें लगायी गयी हैं. कई दुकानदारों ने बताया कि स्वादिष्ट तिलकुट उपलब्ध कराने के लिए गया व अन्य जगहों से कारीगर बुलाये गये हैं. तिलकुट के कई वैराइटी उपलब्ध हैं.

फुसरो बाजार में दर प्रति किलो

तिलकुट जेनरल : 200 रुपयेखजूर गुड़ तिलकुट : 280 रुपयेखस्ता चीनी तिलकुट : 260 रुपये

खोवा तिलकुट : 440 रुपये

गुड़ : 50 रुपयेखजूर गुड़ : 80 रुपये

चुड़ा : 50 रुपयेगोविंद भोग चुड़ा : 70 रुपयेकाला तिल लड्डू : 300 रुपयेसादा तिल लड्डू : 280 रुपये

बदाम लड्डू : 260 रुपये

गजक : 300 रुपये

मस्का : 200 रुपये

तिल पापड़ी : 500 रुपये

रेवड़ी : 280 रुपये

बाजरा लड्डू : 260 रुपये

चुड़ा मिक्स लड्डू : 200 रुपये

मुढ़ी मिक्स लड्डू : 200 रुपये

तिल कतरी : 300 रुपये

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola