Bokaro News : जो वादा किया, उसे पूरा किया, आगे भी करूंगा : बिरंची
Bokaro News : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बोकारो में रोड शो आज
Bokaro News : बोकारो विधानसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी बिरंची नारायण ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ चास प्रखंड के चोरा, भंगाबाजार, मधु टांड़, बगदेगा,चाकुलिया, मूर्ति टांड़, रामडीह, बाकोदुआगोरा, चिंतामी, भेद्राडीह, जाला, आमतंड़, काशीटांड़, सुनता, घटियाली, सोनाबाद, बंधुडीह,आमडीहा, हरीडीह, बंधगोड़ा समेत दर्जनों स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. कहा कि मैं अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच आया हूं, विगत 10 सालों में जो भी वादा किया, उसे पूर्ण करने का कार्य किया और आगे भी करूंगा. राज्य में हेमंत सरकार के खिलाफ जनता में रोष है. कहा कि हेमंत सरकार पर वादाखिलाफी, झूठे वादे, लूट, भय, अत्याचार से अविश्वास के खिलाफ जनता ने सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है. साथ ही श्री नारायण ने कहा कि 18 नवंबर को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोकारो आयेंगे. जहां वे रोड शो में होंगे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए