BOKARO NEWS : समस्याओं से जूझ रही बेरमो की जनता : विक्रम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 12:27 AM
BOKARO NEWS : बेरमो विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय के पुत्र विक्रम पांडेय ने सोमवार को सिजुआ और कर्माटांड़ पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया.
दुगदा. बेरमो विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय के पुत्र विक्रम पांडेय ने सोमवार को सिजुआ और कर्माटांड़ पंचायत क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेरमो की जनता पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी समेत विभिन्न समस्याओं से जूझ रही हैं. भाजपा की जीत हुई तो इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में ठोस पहल की जायेगी़ राज्य में एनडीए की सरकार का बनना तय है़ मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, लखेंद्र नाग, ओमप्रकाश महतो, घनश्याम महतो, लाल मोहन महतो, राजू महतो, गोविंद चौहान, अजय चौहान, फूलचंद महतो, गंगाराम ओमप्रकाश भुईयां आदि थे.
कथारा.
कथारा मुख्य चौक में भाजपा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामजी सिंह यादव और व्यवसायी संघ के वरिष्ठ सदस्य बीरेंद्र प्रसाद ने किया. श्री यादव ने बेरमो के एनडीए प्रत्याशी रवींद्र कुमार पांडेय के पक्ष में लोगों से वोट देने की अपील की. मौके पर रामेश्वर चौधरी, मनोज कुमार यादव, मनोज तिवारी, तिलक महतो, रामेश्वर कुमार मंडल, रंजन कुमार पांडेय, डीके कुमार, उमेश यादव थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










