Bokaro News : मजदूर संगठन ने उपलब्धियां गिनायी

Bokaro News : बोकारो थर्मल में डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन का पहला सम्मेलन हुआ.
बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब दुर्गा मंडप परिसर में रविवार को डीवीसी एएमसी-एआरसी मजदूर संगठन का पहला सम्मेलन हुआ. अध्यक्षता हबीब अंसारी ने की. मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और एकजुट रहने का आह्वान किया गया. वक्ताओं ने कहा कि डीवीसी मुख्यालय से स्वीकृत भत्तों को पूर्ण रूप से लागू कर नये टेंडर में शामिल कराना, मजदूरों के गेट पास के लिए पुलिस सत्यापन व मेडिकल जांच का खर्च ठेकेदार द्वारा वहन कराना, इएसपी इलेक्ट्रिकल के दो कर्मियों के बदले गये पद को पुन: बहाल कराना, समय पर वेतन भुगतान, राष्ट्रीय अवकाश का भुगतान तथा नाइट शिफ्ट अलाउंस लागू कराना बीते वर्ष में संगठन की प्रमुख उपलब्धियां हैं.
नयी मांगें रखी गय
ींकार्यक्रम में कई नयी मांगें रखी गयी. इसमें गेट पास के लिए डीवीसी व सीआइएसएफ द्वारा मजदूरों का पुलिस सत्यापन बंद करने, सफाई कर्मियों को एएमसी व एआरसी जैसी सुविधाएं दिलाना, प्लांट के सभी मजदूरों को समय पर वेतन भुगतान, एएमसी व एआरसी कर्मियों को उचित सुविधाएं, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू कराना तथा सभी ऑप्शनल मजदूरों को मास्टर नियम के अंतर्गत शामिल करना शामिल हैं. सम्मेलन को रणजीत कुमार, हबीब अंसारी, विकास तिवारी, लोमेश महतो, जिलानी, टी राजीव, टी सन्नी, मनोज रजक, बादल, मनीर आलम, अमित सील, दशरथ रजक, संतोष सिंह, सागर कुमार तुरी, गणेश कुमार, मानस भंडारी व सुमित्र देवी विश्वकर्मा ने संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन रंजीत कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




