ePaper

Bokaro News : मोर्चा ने की हड़ताल की तैयारी तेज

Updated at : 06 Feb 2026 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bokaro News : मोर्चा ने की हड़ताल की तैयारी तेज

Bokaro News : 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने तैयारी तेज कर दी है.

विज्ञापन

12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने तैयारी तेज कर दी है. शुक्रवार को सीसीएल ढोरी एरिया के कल्याणी माइंस परिसर में मजदूरों के साथ पिट मीटिंग की और हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. एटक नेता व जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि दशकों से संघर्ष, बलिदान, त्याग, तपस्या से बनाये गये श्रम कानूनों को ध्वस्त कर चार लेबर कोड बना दिया गया. यह मजदूरों हित में नहीं है. मजदूरों के पास कोई विकल्प नहीं बचा. करो या मरो की स्थिति है. हड़ताल को सफल करना समय की पुकार है. मौके पर एटक के जवाहर लाल यादव, भीम महतो, जितेन्द्र दुबे इंटक के शिवनंदन चौहान, मुरारी सिंह, मो कलीमुद्दीन, एचएमएस के आर उन्नेश, राजू भूकिया, संतोष कुमार, महारुद्र सिंह, सीटू के जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद, जेसीएमयू के सुभाष चंद्र महतो, जेसीकेयू के विनोद चौधरी, एकरामूद्दीन, एजेकेएसएस के नरेश कुमार महतो उपस्थित थे. सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह कोलियरी ओपन कास्ट कैंटीन परिसर व रीजनल स्टोर में भी पिट की गयी. अध्यक्षता शाखा सचिव निजाम अंसारी व संचालन कमलेश कुमार गुप्ता ने किया. यूनियन नेताओं ने कहा कि लेबर कोड मजदूर विरोधी है. इससे आउटसोर्सिंग कंपनियों को लाभ मिलेगा और मजदूरों को अपने हक से वंचित होना पड़ेगा. मजदूरों को एकजुट होकर शत प्रतिशत हड़ताल को सफल बनाना चाहिए. मौके पर एटक के चंद्रशेखर झा, सीटू के भागीरथ शर्मा, एक्टू के बालेश्वर गोप सहित जय रविदास, एसबी सिंह दिनकर, जमसं के कामोद प्रसाद, आरकेएमयू के खगेश्वर रजक, कमलेश कुमार गुप्ता, जेजे सांगा, गणेश राम, शशि भूषण ओहदार आदि उपस्थित थे. कल्याणी में भी हुई पिट मीटिंग संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने शुक्रवार को सीसीएल ढोरी एरिया के कल्याणी माइंस परिसर में मजदूरों के साथ पिट मीटिंग की. मजदूरों से देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. एटक नेता व जेबीसीसीआइ सदस्य लखनलाल महतो ने कहा कि दशकों से संघर्ष, बलिदान, त्याग, तपस्या से बनाये गये श्रम कानूनों को ध्वस्त कर चार लेबर कोड बना दिया गया. यह मजदूरों हित में नहीं है. मजदूरों के पास कोई विकल्प नहीं बचा. करो या मरो की स्थिति है. हड़ताल को सफल करना समय की पुकार है. मौके पर एटक के जवाहर लाल यादव, भीम महतो, जितेन्द्र दुबे इंटक के शिवनंदन चौहान, मुरारी सिंह, मो कलीमुद्दीन, एचएमएस के आर उन्नेश, राजू भूकिया, संतोष कुमार, महारुद्र सिंह, सीटू के जयनाथ मेहता, कुंज बिहारी प्रसाद, जेसीएमयू के सुभाष चंद्र महतो, जेसीकेयू के विनोद चौधरी, एकरामूद्दीन, एजेकेएसएस के नरेश कुमार महतो उपस्थित थे.

विज्ञापन
JANAK SINGH CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola