Bokaro News : केंद्रीय मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर ने किया दामोदा कोलियरी का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : केंद्रीय मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर ने दामोदा कोलियरी का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ पशुपाला रवि ने बीसीसीएल की दामोदा कोलियरी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. सबसे पहले घुटवे स्थित जमुनिया नदी पर बने नये पुल से नदी और वहां निर्मित डैम का निरीक्षण किया. नदी के जल स्तर, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन से जुड़े प्रभावों का जायजा लिया. इसके बाद विस्थापित गांव घुटवे में सीएसआर के तहत मुहैया करायी जा रही पेयजल और बिजली सुविधा का निरीक्षण किया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामगढ़ झरिया और रामगढ़ झरिया पुनर्वास कश्मीर कॉलोनी का भी जायजा लिया. बाद में दामोदा कोलियरी के उत्खनन क्षेत्र का दौरा कर खनन गतिविधियों से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा की और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान कोयला भवन धनबाद के पर्यावरण मैनेजर मरिया एहसान, डिप्टी मैनेजर आदर्श कुमार, डिप्टी मैनेजर पर्यावरण प्रति जरीवाल और बरोरा प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक किशोर कुमार सिंह के अलावा दामोदा कोलियरी के पीओ विजय कुमार सिंह, अपर महाप्रबंधक काजल सरकार, पर्यावरण पदाधिकारी विमल कुमार, रूपक कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola