Bokaro News : डीडीसी ने इंटर के परीक्षा केंद्र का लिया जायजा
Author Manoj kumar
Updated:
विज्ञापन
Bokaro News : कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के दिये गये निर्देश
विज्ञापन
Bokaro News : बोकारो.
उप विकास आयुक्त (डीडीसी) शताब्दी मजूमदार ने शुक्रवार को जिले में संचालित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने प्लस टू उच्च विद्यालय, चिकसिया स्थित परीक्षा केंद्र का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, वीक्षण व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया.डीडीसी ने केंद्राधीक्षकों एवं वीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूर्णतः कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न करायी जाये तथा परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को अनुशासित एवं सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा के चौथे दिन आयोजित विषयों की जानकारी ली. इस क्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में इकोनॉमिक्स एवं एकाउंटेंसी विषय’ की परीक्षा संपन्न करायी गयी. डीडीसी ने केंद्राधीक्षक से छात्रों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति से संबंधित जानकारी प्राप्त की. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) जगरनाथ लोहरा समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन