बीजीएच में अत्याधुनिक सीटी स्कैन का उद्घाटन
बीजीएच में अत्याधुनिक सीटी स्कैन का उद्घाटन
बीजीएच में पहले 06 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध था, अब अस्पताल में 128 स्लाइस स्टेट ऑफ़ दी आर्ट अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन वरीय संवाददाता, बोकारो अतानु भौमिक, निदेशक प्रभारी आरएसपी, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी बीएसएल ने शनिवार को बोकारो जेनरल अस्पताल में 128 स्लाइस स्टेट ऑफ़ दी आर्ट अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन किया. मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक, बीजीएच के सीएमओ डॉ बीबी करुणामय सहित अन्य वरीय अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित थे. बीजीएच में इससे पहले 06 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध था. अब अस्पताल में 128 स्लाइस स्टेट ऑफ़ दीदि आर्ट अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन से मरीज़ों की जांच में और बेहतरी आयेगी. इस सीटी स्कैन में लो रेडिएशन डोज़, स्कैनिंग टाइम में कमी, हाई रेसोलूशन 3 डी इमेज, ए आई आधारित कंट्रोल सिस्टम सहित कई और सुविधाएं हैं. साथ ही इससे कार्डिएक स्कैनिंग व कोरोनरी एंजियोग्राफी भी अधिक दक्षता व सटीक तरीके से की जा सकेगी, जिसका लाभ मरीज़ों को मिलेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए