संत जेवियर्स के डायमंड जुबिली समारोह की तैयारी को लेकर बैठक
18 | Prabhat Khabar Network
बोकारो संत जेवियर्स स्कूल की डायमंड जुबिली समारोह 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित होगी। ओल्ड जेवेरियन एसोसिएशन ने बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बोकारो. संत जेवियर्स स्कूल बोकारो के हीरक जयंती (डायमंड जुबिली) समारोह की तैयारियों को लेकर बोकारो ओल्ड जेवियरियंस एसोसिएशन द्वारा शनिवार को विद्यालय के चैपल हॉल में बैठक की गयी. पंजीकरण अभियान भी चलाया गया.
आपके शहर में
अध्यक्षता बोक्सा संरक्षक डीजी अनिल पालटा ने करते हुए कहा कि स्कूल की हीरक जयंती धूमधाम से मनायी जायेगी. यह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी मित्रताओं को पुनः जीवंत करने और विद्यालय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुनहरा अवसर है. 26 से 28 दिसंबर तक होने वाले समारोह की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों व आयोजन संबंधी प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया.
बोक्सा अध्यक्ष कृष्ण चंद ने कहा कि सभी पूर्व जेवियरियंस अपना बहुमूल्य सुझाव दें और ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने में सक्रिय सहभागिता निभायें. बैठक में सचिव साजन कपूर, रोहित तलवार, शैलेश चौधरी, चंद्रिमा रे, मिनी कपूर, रजत नाथ, परबीर दास, शांतनु दास, अमनदीप, अविना डे, पूनम सिंह, गुरजीत सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए