Bokaro News : खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विजेता पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ.

विज्ञापन

स्वामी रामकृष्ण परमहंस शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. अंतिम दिन हुई स्पर्धाओं में वालीबॉल पुरुष वर्ग में दामोदर सदन विजेता व शंख सदन उप विजेता बना. महिला वर्ग के थ्रो बाॅल में विजेता स्वर्णरेखा सदन व उप विजेता कोयल सदन बना. बैडमिंटन में विजेता रूपा कुमारी तथा उप विजेता वर्षा कुमारी रही. कैरम बोर्ड में प्रथम रेणुका सावनी, द्वितीय प्रियम कुमारी, तृतीय उम्मी सलमा, लुडो में प्रथम रूबी कुमारी, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीय प्रिया कुमारी रहे. शतरंज महिला वर्ग में भारती कुमारी, ममता कुमारी और पुरुष वर्ग में दिलीप चौधरी, दीपक यादव पहले दो स्थानों पर रहे.

खेल का महत्व बताया

पुरस्कार वितरण समारोह में महाविद्यालय के सचिव शंकर प्रसाद स्वर्णकार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल से सही अवसर पर सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है. खेलों में जीत और हार तो सिर्फ संकेत मात्र होता है. सही मायने में अपने आप को साबित कर रहे होते हैं. संचालन दिनेश शर्मा व धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डाॅ चंद्र सिंह भाटी ने किया. प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका पूनम प्रसाद, संत कुमार, जयश्री साह, सच्चिता कुमारी शशांक कुमार ने निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola