एसपी ने की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

पोक्सो से संबंधित कांडों का दो माह के अंदर निष्पादन का दिया निर्देश

विज्ञापन

संवाददाता, बोकारो.

बोकारो पुलिस अधीक्षक कार्यालय कैंप दो सभागार में पुलिस अधीक्षक बोकारो पूज्य प्रकाश की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक रविवार को हुई. बोकारो जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी समीक्षा में शामिल हुए. इस दौरान जिला में लंबित सभी अपराधों हत्या, लूट, रंगदारी, चोरी, महिला अपराध आदि की समीक्षा की गयी. त्वरित कार्रवाई को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान पोक्सो से संबंधित कांडों को दो माह के अंतर्गत निष्पादित करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान बकरीद पर्व को लेकर भी सतर्कता के लिए निर्देश दिया गया. लोक सभा निर्वाचन 2024 को सफल संपादन को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को एसपी ने बधाई दी. मौके पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सभी डीएसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर संजय कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कच्छप, इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, इंस्पेक्टर आजाद खा, इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, इंस्पेक्टर आरके राणा सहित विभिन्न थाना के इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola