तस्करी के लिए ले जाये जा रहे छह गोवंश जब्त, दो लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

तस्करी के लिए ले जाये जा रहे छह गोवंश जब्त, दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के धनगरी के रहने वाले हैं गिरफ्तार रहमान अंसारी और छोटू राय बेरमो फोटो जेपीजी 30-1 नावाडीह थाना मे गिरफ्तार गो तस्कर व जब्त गोवंश नावाडीह. नावाडीह थाना की पुलिस ने तस्करी के लिए ले जा रहे छह गोवंश को जब्त किया और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद शुक्रवार की रात को थाना प्रभारी रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक लालमोहन मुर्मू और पुलिस बल ने सारूबेड़ा मोड़ में घेराबंदी कर पिकअप वैन (जेएच 09 बीए 5325) को जब्त किया. इसमें सफेद रंग की दो गाय और सफेद व भूरा रंग के चार बैल ठूंस कर भरे हुए थे. वाहन में सवार सेक्टर नौ थाना क्षेत्र के धनगरी निवासी रहमान अंसारी और छोटू राय को गिरफ्तार किया गया. जब्त गोवंश को कुड़पनिया के कबीर गौशाला को सुपुर्द कर दिया गया है. थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को शनिवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola