BOKARO NEWS : संताल सरना धर्म महासम्मेलन को लेकर निहोर विनती अनुष्ठान

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : 13 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन को लेकर निहोर विनती अनुष्ठान का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

महुआटांड़. लुगुबुरु के दोरबार चट्टानी स्थित पुनाय थान में रविवार को लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति द्वारा निहोर विनती अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इसमें आराध्य मरांग बुरु, लुगू बुरु, लुगू आयो, कुड़ीकिन बुरु, कपसा बाबा, बीरा गोसाईं, घांटाबाड़ी गो बाबा आदि से 13 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म महासम्मेलन की सफलता और आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की कामना की गयी. पाहन सुनील मुर्मू, सुखदेव हेंब्रम व मेघराज मुर्मू ने अनुष्ठान कराया. इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया. बताया गया कि महासम्मेलन को लेकर समिति और प्रशासन की ओर से युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है. मौके पर अध्यक्ष बबूली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू सहित दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola