Jharkhand Crime News: बोकारो के एक जेवर दुकान में लूट, फायरिंग कर अपराधी हुए फरार,CCTV में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

रांची के बाद बोकारो के एक ज्वेलरी दुकान में भी दिनदहाड़े लूटपाट हुई है. रविवार को अपराधियों ने गणपति ज्वेलरी दुकान में लूटपाट कर फायरिंग करते हुए फरार हाे गये. इस दौरान CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: रांची के बाद बोकारो के एक ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. लूटपाट के बाद अपराधी भागने के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. इस दौरान पूरी घटना CCTV में कैद हो गयी. वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों का चेहरा भी इस फुटेज में नजर आ रहा है. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

क्या है मामला

बोकारो शहर के हृदय स्थली सेक्टर- चार के सिटी सेंटर स्थित हर्षवर्धन प्लाजा में संचालित गणपति ज्वेलर्स में रविवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटपाट की. ज्वेलर कर्मी कोमल सिंह ने बताया कि लंच आवर में अपराधी दुकान में घुसे. उस समय सिर्फ दो ही स्टाफ अंदर थे. बताया गया कि दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी दुकान में पहुंचे थे. इस दौरान तीन अपराधी दुकान के अंदर दाखिल हुआ, जबकि एक बाहर खड़ा होकर गतिविधियों पर नजर रखा था.

undefined

अपराधियों ने गोली मारने की दी धमकी

कर्मी कोमल का कहना है कि दुकान के अंदर घुसे अपराधियों में से एक ने रिंग दिखाने को कहा. इस पर लंच कर रहे दूसरे कर्मचारी ने थोड़ा रुकने की बात कही. इसके तुरंत बाद ही अपराधी हमलावर हो गए और काउंटर के अंदर घुस कर उस कर्मी का कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद उसे पिस्टल की नोक पर लेकर चुप रहने की धमकी दी. साथ ही शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के बाद अब बोकारो के ज्वेलरी दुकान में लूट, अपराधियों ने की फायरिंग

फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

इसके बाद अपराधियों ने एक-एक कर सारे आभूषण और काउंटर में रखी नकदी को समेट लिया. इस दौरान लॉकर में रखे जेवरात को अपराधी ले जाने में कामयाब नहीं हो सके. कोमल सिंह ने कहा कि लॉकर की चाबी मालिक के पास ही होती है. इसलिए वह सुरक्षित बच गया. लूटपाट की घटना के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गया.

जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे अपराधी

तत्काल इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात को देखते हुए पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ में जुट गयी. वहीं, जांच-पड़ताल भी तेज कर दी है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, CCTV कैमरे में अपराधियों का चेहरा दिखा है. इस कारण जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

रिपोर्ट : मुकेश कुमार, बोकारो.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola