BOKARO NEWS : रिटायर्ड सेना अधिकारी के साथ मारपीट
BOKARO NEWS : सेना से रिटायर्ड चास के रामनगर कॉलोनी निवासी ऋषिकेश कुमार ने चास थाना में मारपीट और जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है.
बोकारो. सेना से रिटायर्ड चास के रामनगर कॉलोनी निवासी ऋषिकेश कुमार ने चास थाना में मारपीट और जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. इसमें चास के गुजरात कॉलोनी निवासी समरेश कुमार और राज आर्यन, रामनगर कॉलोनी के मुकेश सिंह और अनुराग को आरोपी बनाया है. ऋषिकेश कुमार ने कहा कि आरोपी शाम को अचानक मेरे घर आये और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध किया तो चारों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया. इस दौरान आरोपियों ने मेरे गले से सोने की चेन और पर्स भी छीन लिया. हल्ला होने पर चारों भाग गये. बताया कि इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए