बोकारो में 20 महीने से राशन कार्डधारियों को नहीं मिली चीनी, त्योहारों पर फीकी रहेगी मिठास

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गयी है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोकारो जिले में अंत्योदय राशन कार्डधारी 20 महीने से चीनी मिलने का इंतजार कर रहे हैं. फरवरी 2025 के बाद चीनी का वितरण नहीं हुआ है. वहीं, अक्टूबर में निर्धारित नमक का सिर्फ 18.01% वितरण हो सका है.

विज्ञापन

बोकारो. त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. इस दौरान घरों में तरह-तरह के पकवान बनाने की परंपरा है, जिनमें मिठाइयों का खास महत्व रहता है. लेकिन इस साल बोकारो जिले के अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्डधारियों को त्योहारों पर सरकारी दर पर चीनी मिलने की उम्मीद कम है. जिले में करीब 20 महीने से चीनी का वितरण नहीं हुआ है. अंतिम बार फरवरी 2025 में लाभुकों के बीच चीनी बांटी गयी थी. इसके बाद से आवंटन नहीं मिलने के कारण वितरण बंद है.

विज्ञापन

जिले में अंत्योदय अन्न योजना के तहत 21,441 राशन कार्डधारी चीनी पाने के पात्र हैं. इनके लिए 21,435 किलो चीनी का आवंटन किया जाता है. हालांकि, राज्य स्तर से आवंटन नहीं होने के कारण पात्र लाभुकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.

ये भी पढ़ें: चास में पीएम आवास योजना 2.0 के तहत बनेंगे 871 घर, हर लाभुक को मिलेंगे 2.50 लाख रुपये

कम दर के कारण टेंडर में रुचि नहीं ले रहे सप्लायर

विभागीय सूत्रों के अनुसार, चीनी की खरीद और वितरण के लिए राज्य स्तर पर निकाली जाने वाली टेंडर प्रक्रिया में सप्लायर रुचि नहीं ले रहे हैं. सरकार की ओर से चीनी की दर लगभग 20 रुपये प्रति किलो तय की गयी है, जबकि बाजार में इसकी कीमत इससे अधिक है. ऐसे में कम निर्धारित दर के कारण एजेंसियां लाभुकों तक चीनी पहुंचाने के लिए टेंडर में हिस्सा नहीं ले रही हैं.

अक्तूबर में अब तक 18.01 प्रतिशत नमक का वितरण

जिले में नमक वितरण की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है. अक्तूबर माह में अब तक केवल 18.01 प्रतिशत राशन कार्डधारियों के बीच नमक का वितरण हुआ है. विभाग की ओर से जिले के लिए 3,27,959 किलो नमक का आवंटन किया गया है. इसमें से अब तक 59,051 किलो नमक ही वितरित किया जा सका है.

क्या कहते हैं अधिकारी

बोकारो के जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) मो शफीक ने कहा कि चीनी का आवंटन राज्य स्तर से नहीं हुआ है. इस कारण जिले में वितरण नहीं हो रहा है. वहीं, नमक वितरण में तेजी लाने के लिए वितरक से लगातार संपर्क किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola