अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री में छापेमारी, कई सामग्री जब्त

Updated:
विज्ञापन

बालीडीह थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में चला अभियान

विज्ञापन

बोकारो. एसपी बोकारो पूज्य प्रकाश को गुरुवार को सूचना मिली कि बालीडीह थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित है. इसके बाद एसपी ने डीएसपी (मु.) आशीष कुमार महली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. इसमें बालीडीह इंस्पेक्टर थाना प्रभारी संजय कुमार, पुनि सह थाना प्रभारी माराफारी आजाद खान, बालीडीह ओपी प्रभारी पुअनि प्रेमानंद मेहरा को शामिल किया गया. टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की. भारी मात्रा में तैयार की गयी अंग्रेजी शराब, स्प्रिट, शराब बनाने वाली मशीन, प्लास्टिक का खाली बोतल व ढक्कन, रेपर, विभिन्न कंपनी का लेबल, बार कोड, जनेरेटर, छोटा पिकअप वैन आदि को जप्त किया गया. टीम के आने की भनक पाकर फैक्ट्री के संचालक व कर्मी फरार हो गए. छापेमारी दल में पुअनि जितेन्द्र कुमार यदव, पुअनि संदीप कुमार, पुअनि बीरमणी कुमार, सअनि धनेश्वर महतो सहित बालीडीह थाना व माराफारी थाना के सशस्त्र बल व अन्य जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola