सतर्कता अभियान के तहत बीएसएल में विशेष सत्र, पारदर्शिता और नैतिक आचरण पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित बीएसएल निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन व अन्य | Prabhat Khabar Network

बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग ने 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम के तहत एक विशेष सत्र का आयोजन किया. इस सत्र में निवारक सतर्कता अभियान और सुशासन में पारदर्शिता को बढ़ावा देने वाली पहलों पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

बोकारो स्टील प्लांट के सतर्कता विभाग की ओर से आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और वर्तमान में चल रहे तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत गुरुवार को विशेष सत्र का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और सतर्कता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 अगस्त से 16 नवंबर तक चलेगा अभियान

विशेष सत्र तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान का हिस्सा था, जो 17 अगस्त से 16 नवंबर 2026 तक चलेगा. सत्र के दौरान अभियान अवधि में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रमुख पहलों और गतिविधियों की जानकारी शीर्ष प्रबंधन को दी गयी. साथ ही सुशासन में पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने में इन पहलों की भूमिका पर चर्चा की गयी.

सत्यनिष्ठा से समृद्धि है अभियान की थीम

कार्यक्रम का आयोजन सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम के तहत किया गया. सत्र का संचालन मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) सह एसीवीओ ने किया. उन्होंने आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 और तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के तहत चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी अधिकारियों को दी.

सामूहिक जिम्मेदारी और जवाबदेही पर जोर

सत्र में संगठनात्मक कार्यप्रणाली में सामूहिक जिम्मेदारी, पारदर्शी कार्यप्रणाली और नैतिक आचरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट और जवाबदेह प्रक्रियाओं की आवश्यकता पर भी चर्चा की. सतर्कता विभाग के अनुसार, निवारक सतर्कता से जुड़ी ऐसी पहल का उद्देश्य संगठन में पारदर्शिता, नैतिकता और सुशासन की संस्कृति को लगातार मजबूत करना है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola