Bokaro News : मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन
Bokaro News : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ओर से 21 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया.
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की ओर से 21 सूत्री मांगों को लेकर जारंगडीह परियोजना कार्यालय में सोमवार को प्रदर्शन किया गया. इससे पहले खुली खदान के परिसर में पिट मीटिंग की गयी. इसके बाद जुलूस के रूप में मजदूर हड़ताल को सफल बनाने व प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाते हुए परियोजना कार्यालय पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल मजदूरों के लिए आर- पार की लड़ाई होगी. मजदूरों को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हड़ताल को सफल बनाना होगा.
पीओ को मांग पत्र सौंप
ाश्री सिंह ने कहा कि सिविल विभाग में एमसी के द्वारा करोड़ों रुपये का ठेका निकाला जाता है, परंतु धरातल पर कोई काम नहीं दिखता. मजदूर पानी, बिजली, जर्जर आवास जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं. रविवार को आउटसोर्सिंग कंपनियों से काम लिया जाता है, परंतु डिपार्टमेंटल मजदूरों से काम नहीं लिया जाता. यह दोहरी नीति नहीं चलेगी. सभा के बाद पीओ पीके सेनगुप्ता को मांग पत्र सौंपा गया तथा 15 दिनों के अंदर समाधान करने का आग्रह किया. सभा को अशोक कुमार ओझा, योगेंद्र सोनार, मो वकील अंसारी, अंजनी सिंह, विकास सिंह, गुलाम हसनैन, संजय सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर बृजेश सिंह, मोहम्मद सदीक, विक्रम सिंह, जाहिद आलम, हेमंत सिंह, तामेश्वर पटवा, सुजीत सिंह, शंकर शर्मा, प्रमोद सिंह राजीव सिंह, अशोक घासी, मोचीराम खटाई, गोविंद साव, मनोज सिंह, दिलीप नोनिया, मोतीलाल, विनोद कुमार, चंद्रमणि मंडल, मोनमी बनर्जी, रिंकू कुमारी, मानती देवी, सोयेन देवी, शांति कमीन, मंगली देवी, पुतुल देवी सहित कई मजदूर उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए