अध्यक्ष पूजा बैद को प्रतिष्ठापरक गवर्नर अप्रिशिएसन का अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

रोटरी क्लब चास को विभिन्न श्रेणियाें में मिले छह पुरस्कार

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, बोकारो.

रोटरी मंडल-3250 के सत्र 23-24 के रोटरी गवर्नर शिव प्रकाश बगड़िया ने संपूर्ण मंडल के सेवा कार्यों का मूल्यांकन कर मंडल के क्लब व रोटरी सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. रविवार को जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठापरक गवर्नर अप्रिशिएसन का अवार्ड रोटरी क्लब चास अध्यक्ष पूजा बैद को मिला. इसके साथ ही क्लब को विभिन्न श्रेणियों में कुल छह पुरस्कार मिले. अध्यक्ष पूजा बैद ने साथी पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्यों के साथ पुरस्कारों व सम्मान को ग्रहण किया.

मानवीय सेवा कार्यों के लिए रोटरी क्लब चास की प्रशंसा :

उल्लेखनीय है कि रोटरी मंडल-3250 की ओर से विभिन्न रोटरी क्लबों को विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों को पूर्ण करने पर सत्र के अंत में उनके सेवा कार्यों का मूल्यांकन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है. श्री बगड़िया ने मानवीय सेवा कार्यों के लिए रोटरी क्लब चास की प्रशंसा की. इस मौके पर अध्यक्ष पूजा बैद, सचिव डिंपल कौर, कोषाध्यक्ष बिनोद चोपड़ा सहित नरेंद्र सिंह, मुकेश अग्रवाल, मंजीत सिंह, रितु अग्रवाल, माधुरी सिंह, संजय बैद उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola