केबी कॉलेज बेरमो में प्रभात खबर का “वोट करें, देश गढ़ें, “अभियान
केबी कॉलेज बेरमो में प्रभात खबर का “वोट करें, देश गढ़ें, “अभियान
कथारा. प्रभात खबर के “वोट करें, देश गढ़ें ” अभियान के तहत सोमवार को केबी कॉलेज बेरमो में कार्यक्रम किया गया. इसमें शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली और मतदाताओं को जागरूक करने की बात कही. वक्ताओं ने कहा कि वैसे प्रत्याशी के लिए मतदान करें जो सभी वर्ग के लिए काम करे. मतदान करना हर नागरिक का कर्तव्य है. मौके पर प्रो अमित कुमार रवि, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार, डॉ व्यास कुमार सहित रवींद्र कुमार दास, सदन राम, हरीश नाग, मि साजिद, रवि प्रकाश यादवेंदु, नंदलाल राम, सवीयल कुजूर, शिवचंद्र झा, संतोष प्रसाद, कलावती देवी, पुरुषोत्तम चौधरी राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट का अधिकार एक बहुत बड़ा अस्त्र है. हर एक वोट से लोकतंत्र मजबूत होगा. लक्ष्मी नारायण, प्राचार्य चुनाव प्रत्येक नागरिकों को बेहतर समाज व देश बनाने का अवसर देता है. देश को आगे बढ़ाने के लिए योग्य प्रत्याशियों को वोट जरूर दें. डॉ साजन ��ारती, वरीय शिक्षक सभी लोगों से अपील है कि मतदान का प्रयोग करें. यह आपका अधिकार और कर्तव्य है. देश के लिए आपका मत बहुत महत्वपूर्ण है. डॉ आर पीपी सिंह, वाणिज्य विभाग
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए