ePaper

Best Picnic Spot: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है बोकारो! इन जगहों पर करें विजिट

Updated at : 22 Dec 2022 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
Best Picnic Spot: न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए बेस्ट है बोकारो! इन जगहों पर करें विजिट

नये साल में पिकनिक मनाने का अगर प्लान बना रहे हैं तो आइये झारखंड का बोकारो जिला. यहां आपको कई पिकनिक स्पॉट मिलेंगे. बता दें कि तेनुघाट डैम पिकनिक मनाने वालों का सबसे पसंदीदा जगह है. वहीं, हथिया पत्थर भी काफी चर्चित है. इन जगहों में जाकर पर्यटक प्राकृति के मनमोहक नजारों का पास से आनंद उठा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

बोकारो के कई ऐसे जगह हैं जहां शांत पहाड़-पहाड़ियों, जंगल, जलाशय, नदी, डैम और प्राकृतिक सौंदर्यता अपनी तरफ पूरे देशभर के पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करती है. ऐसे में बेरमो कोयलांचल के हृदय स्थलीय फुसरो शहर और पेटवार प्रखंड के पिछड़ी गांव के बीच दामोदर नदी के तट पर बसा है हथिया पत्थर, जो काफी चर्चित पर्यटन स्थल व पिकनिक स्पॉट है. यहां हाथी के आकार वाला पत्थर को देखने के लिए लोग आते हैं. यहां नये साल से मकर संक्रांति तक पिकनिक मनाया जाता है.

undefined

चंद्रपुरा-भंडारीदह सड़क मार्ग में राजाबेड़ा में दामोदर नदी के तट आसपास के जंगल के कारण लोगों का मन हर लेता है. नदी के ऊपर गुजरा रेल पुल भी लोगों को आकर्षित करता है. नदी में उतरे बिना यहां बिछी बालू व चट्टानों के बीच बैठकर पिकनिक मनाया जा सकता है.

undefined

चंद्रपुरा प्लांट से सटे वाटर रिजर्वायर व उसके बगल में बहती दामोदर नदी भी लोगों को आकर्षित करती है. नदी के मुहाने और इसके ऊपर के हिस्सों में पिकनिक मनाने के लिए अब चंद्रपुरा कॉलोनी के लोग काफी संख्या में आने लगे हैं.

undefined

चंद्रपुरा से सात किलोमीटर दूर भंडारीदह के नजदीक सोनाडाली पहाड़ है. यहां पास में दामोदर नदी का तट भी आकर्षक है. सोनाडाली पहाड़ के बगल से गुजरा चंद्रपुरा-भंडारीदह रेल मार्ग हिल स्टेशन की तरह प्रतीत होता है.

undefined

तेनुघाट डैम पिकनिक मनाने वालों का सबसे पसंदीदा जगह है. लोग दूर-दूर से इस जगह पर आकर पिकनिक मनाते हैं. इस डैम में नौका विहार की भी सुविधा है.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola