ePaper

पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चित रहा है फुसरो बाजार

Updated at : 18 May 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चित रहा है फुसरो बाजार

पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चित रहा है फुसरो बाजार

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बेरमो . बेरमो कोयलांचल की राजनीतिक व आर्थिक ह्रदयस्थली फुसरो बाजार पहले भी आपराधिक घटनाओं को लेकर चर्चित रहा है. 80 के दशक में कांग्रेस नेता सीडी सिंह की हत्या फुसरो मुख्य बाजार में एसबीआइ के निकट गोली मार कर कर दी गयी थी. इंटक नेता रामाधार सिंह के साथ सीडी सिंह का गहरा संबंध था. सीडी सिंह पहले पिपराडीह में ठेकेदारी करते थे. बाद बेरमो की पिछरी कोलियरी में ठेकेदारी करने लगे थे. 80-90 के दशक में फुसरो मुख्य बाजार स्थित आर्य भवन के निकट चर्चित कोयला व्यवसायी नारायण सिंह की हत्या कर दी गयी थी. 90 के दशक में ही ढोरी सेंट्रल अस्पताल जाने वाली मुख्य सड़क पर कोयला व्यवसायी विमल झा की हत्या गोली मार कर कर दी गयी थी. इसके अलावा फुसरो बाजार में ही ओपी सिंह पर भी कुछ साल पहले गोली चलायी गयी थी. चार साल पहले वर्ष फुसरो बाजार स्थित महतो मार्केट में गायत्री ज्वेलर्स के मालिक शर्मा कॉलोनी निवासी बैकुंठ साव के पुत्र 22 वर्षीय राहुल कुमार सोनी को गोली मार कर अपराधियों ने घायल कर दिया था. दो चर्चित व्यवसायियों का हुआ था अपहरण 90 के दशक में फुसरो बाजार के दो चर्चित व्यवसायियों का अपहरण अपराधियों ने कर लिया था. ओम प्रकाश अग्रवाल काे अपहरण करने के बाद पांच दिनों के बाद छोड़ा गया था. विभाष सिंह का भी अपहरण किया गया था, जिन्हें दो दिन के बाद छोड़ा गया था. नक्सली हमले से दहल गया था फुसरो बाजार 12 जून 2009 को दोपहर दो बजे हथियारों से लैस दर्जनों नक्सलियों ने फुसरो बाजार में हमला कर दिया था. नक्सलियों ने इस दौरान मुख्य सड़क पर बम विस्फोट भी किया था. इस घटना से पूरा फुसरो बाजार दहल गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola