Bokaro News : कला व कलाकार के विकास के लिए भागीरथी प्रयास की है जरूरत

Bokaro News : प्रभात खबर पाठक संवाद. कला और कलाकार की दिशा-दशा पर हुई चर्चा
Bokaro News : स्टील सिटी बोकारो में कला व कलाकार के पुनर्जागरण के लिए भागीरथी प्रयास की जरूरत है. बोकारो संगीत कला अकादमी-सेक्टर चार में रविवार को आयोजित प्रभात खबर पाठक संवाद में यह बात उभर कर सामने आयी. प्रभात खबर पाठक संवाद में बोकारो के कला व कलाकार की दिशा-दशा पर चर्चा हुई. शहर के वरिष्ठ कलाकार जुटे कलाकारों ने नाट्यकला से संबंधित बोकारो के सुनहरे काल को याद किया. कभी सेक्टर दाे कलाकेंद्र नाटक प्रदर्शन का केंद्र हुआ करता था. आज कला व कलाकारों के विकास में बोकारो संगीत कला अकादमी-सेक्टर चार जुटा हुआ है.
समाज को अनुशासित करने व सही मार्ग दिखलाने का सशक्त माध्यम है नाट्यकर्म :
प्रभात खबर पाठक संवाद में शामिल बोकारो के वरिष्ठ कलाकारों ने बोकारो में नाट्य कला की वर्तमान स्थिति व इसे पुनर्जीवित करने से संबंधित चर्चा की. आयोजन में बोकारो शहर के लगभग तीस वरिष्ठ कलाकारों ने भाग लिया और अपने विचार प्रकट किये. सभी ने नाट्यकला से संबंधित बोकारो के सुनहरे कल को याद किया, जब बोकारो प्रबंधन की सहायता से पूरे वर्ष किसी न किसी नाट्य उत्सवों का आयोजन हुआ करता था, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ होती है. आज भी नाट्यकला समाज को अनुशासित करने व सही मार्ग दिखलाने का एक सशक्त माध्यम है. नाटक समाज का आइना है.सेक्टर वन स्थित रंगमंच… सेक्टर टू सी का स्टेज… अतीत की याद ताजा :
बोकारो के रंगमंच का इतिहास काफी पुराना है. रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने न केवल रंगमंच को गति दी, बल्कि देश में भी अपनी पहचान बनायी. सेक्टर वन स्थित रंगमंच अतीत की याद को आज भी ताजा करता है तो सेक्टर टू सी का स्टेज आज भी नाटक के पुराने दिनों की याद को ताजा करता है. पुराने कलाकारों ने परंपरा की शुरुआत की, जिसका निर्वाह आज के कलाकार बखूबी निभा रहे हैं. आने वाले दिनों में इसे मजबूत बनाने की जरूरत है. आज युवा कलाकार तकनीकों का प्रयोग कर बेहतर नाटकों का प्रदर्शन कर रहे हैं. इनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है.नित्य नये आयाम गढ़ने के साथ आने वाली पीढ़ी को जागरूक कर रहे कलाकार : कलाकार राजेंद्र कुमार, प्रदीप सिन्हा, पूर्णेंदु पुष्पेश, शिवहरि प्रसाद, महबूब आलम, सुजीत कुमार, विश्वजीत, सुजीत ने कहा : भले ही शहर में ऑडिटोरियम हो न हो, पैसा और भविष्य न दिखे…फिर भी रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने नित्य नये आयाम गढ़ने के साथ आने वाली पीढि़यों को भी रंगमंच के प्रति जागरूक करने में लगे हैं. इसमें संगीत कला अकादमी ने सराहनीय पहल की है. अगर कोई संस्था नाट्य मंचन करना चाहती है तो अकादमी की ओर से कम शुल्क में स्टेज सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. वर्ष में एक बार बहुभाषीय नाटकों का उत्सव भी आयोजित करने का प्रस्ताव है.
कला की विधाओं को अक्षुण्ण रखने को प्रयासरत है अकादमी : अरुण सिन्हा
प्रभात खबर पाठक संवाद में बोकारो संगीत कला अकादमी के प्रशासक अरुण सिन्हा ने कहा : अकादमी जिस तरह कला की अन्य विधाओं को अक्षुण्ण रखने के लिए प्रयासरत है, उसी तरह नाट्यकला के उत्थान के लिए भी प्रतिबद्ध है. श्री सिन्हा ने अकादमी की ओर से अकादमी में एक नाट्यकला प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, जहां बहुत ही कम शुल्क में सभी को, विशेष कर छात्रों व युवाओं को नाट्यकला की विधाओं का प्रशिक्षण दी जायेगी. इससे नयी पीढ़ी में नाट्यकला के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.पुराने कलाकारों के अनुभवों से सीख नयी पीढ़ी रंगमंच को सींचने में लगी है : बोकारो के रंगमंच ने कई ऐसे कलाकार दिये, जिन्होंने फिल्मों में भी जगह बनायी. रंगमंच समृद्ध होने के साथ सशक्त भी हुआ है. कलाकार रंगमंच को जिंदा रखने के लिए हर संभव प्रयास करने में लगे हैं. ऐसे में प्रशासन को भी इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की जरूरत है, जिससे रंगमंच और समृद्ध हो सके. रंगमंच को नयी पीढ़ी पुराने कलाकारों के अनुभवों से सीख सींचने में लगे हैं.
कला और कलाकार ही लोगों को बचा सकते हैं तनाव से : विमल सहाय
रंगकर्मी विमल सहाय ने कहा : कलाकार कई समस्याओं के बीच भी कला का सृजन करते हैं. कलाकार वास्तव में समाज का दर्पण होते हैं. समाज निर्माण में कलाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. कलाकार संस्कृति, गौरवशाली इतिहास परंपराओं की सुरक्षा और संवर्धन की जिम्मेदारी निभाते हैं. कला व कलाकारों का विकास होना बहुत जरूरी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




