ओएनजीसी ने अमलाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया,467 लोगों ने कराया जांच

Updated:
विज्ञापन

09 | Prabhat Khabar Network

ओएनजीसी बोकारो ने अमलाबाद में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 467 लोगों की आंखों की जांच हुई और मोतियाबिंद मरीजों के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई।

विज्ञापन

चंदनकियारी. ओएनजीसी बोकारो परिसंपत्ति के तत्वावधान में अनुग्रह दृष्टिहीन स्वयंसेवी संस्था की सहयोग से गुरुवार को अमलाबाद पंचायत सचिवालय में निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अमलाबाद पंचायत के विभिन्न गांवों से पहुंचे 467 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

जांच के बाद जरूरतमंद को निशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए.वंही शिविर में रक्तचाप एवं मधुमेह की भी मुफ्त जांच की गई. शिविर का उद्घाटन ओएनजीसी की चीफ जनरल मैनेजर अनीता यादव, प्रमुख (मानव संसाधन) दयानंद कालुंडिया, सीएसआर प्रभारी डॉली कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

अतिथियों ने कहा कि आंखें अनमोल हैं और उनकी समय-समय पर जांच कराना जरूरी है. अनुग्रह दृष्टिदान स्वयंसेवी संस्था के मुख्य परियोजना प्रबंधक संजय ने बताया कि जांच के दौरान 70 से अधिक मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए.

इन सभी का आधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण सहित निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. मरीजों के आने-जाने, रहने और भोजन की व्यवस्था भी संस्था की ओर से मुफ्त की जाएगी. मौके पर मुखिया अजय रजवार ,डा आशीष यादव ,प्रबंधक ए लाल,अजय दास ,शशि शेखर ,अभिनव कुमार ,डा शशांक शेखर ,अमृत राज,ओपी प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ,दीपक शेखर ,पंसस मंजीत बाउरी आदि थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola