Bokaro News : जीवन के कटु अनुभवों के लिए दूसरों को क्षमा कर देना चाहिए : बीके सूर्या

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल कार्मिकों के आध्यात्मिक सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

Bokaro News : बीएसएल के मानव संसाधन के ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मेन ऑडिटोरियम में शनिवार को ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र माउंट आबू के सम्मानित अंतरराष्ट्रीय वक्ता राजयोगी बीके सूर्या द्वारा स्वच्छ व स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिक सशक्तीकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) सीआर महापात्रा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी के साथ मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरीय अधिशासी व कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि राजयोगी भाई बीके सूर्या ने दीप प्रज्वलित कर की. मौके पर ब्रह्माकुमारी राजयोग बोकारो केंद्र से सुमन, उषा व शैलेश भी उपस्थित थे.

भ्रम, तनाव, दबाव से मुक्त होना जरूरी :

महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास) नीता बा ने स्वागत भाषण दिया. निदेशक प्रभारी श्री तिवारी ने कहा : हम सभी के लिए मानव जीवन एक उपहार है और भ्रम, तनाव, दबाव से मुक्त होना जरूरी है. अंतरराष्ट्रीय वक्ता राजयोगी बीके सूर्या ने बताया : हमारे मन में अद्भुत आध्यात्मिक शक्तियां निहित हैं, जो संकल्पों के माध्यम से काम करती हैं. इसलिए हमें दिन की शुरुआत के साथ ही अपने और दूसरों के प्रति शुभ व शक्तिशाली संकल्प मन में स्वीकार कर लेने चाहिए. फिर उन्हें समय-समय पर दोहराते रहना है, जिससे वह संकल्प हमारी स्मृति का हिस्सा बन जाये. ऐसा करने से हमारा मन बहुत शक्तिशाली बन जायेगा. जीवन के कटु अनुभवों के लिए दूसरों को क्षमा कर देना चाहिए.

पॉजिटिव संकल्प व दुआएं जीवन में लाती हैं श्रेष्ठ परिवर्तन :

बीके सूर्या ने कहा : हमारे पॉजिटिव संकल्प व दुआएं जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन ले आती हैं. शक्तिशाली मन से चमत्कारिक परिणाम निकलते हैं. उलझे हुए संबंधों की जिन समस्याओं का समाधान कोर्ट नहीं कर सकता…जिन बीमारियों को मेडिकल साइंस ठीक नहीं कर पाती…उन्हें श्रेष्ठ संकल्पों की मानसिक शक्ति द्वारा ठीक किया जा सकता है. कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानार्जन एवं विभाग के सहायक महाप्रबंधक अमित आनंद के ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola