नौ बीएसएल अधिकारियों को मिला 'एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर' पुरस्कार
23 | Prabhat Khabar Network
बोकारो स्टील प्लांट में उत्कृष्ट कार्य के लिए नौ अधिकारियों को एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निदेशक प्रभारी ने दी बधाई।
बोकारो. बीएसएल में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से एग्जीक्यूटिव ऑफ द क्वार्टर अवार्ड स्कीम के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि बीएसएल के निदेशक प्रभारी के अलावा संयंत्र के अधिशासी निदेशक, विभिन्न विभागों के मुख्य महाप्रबंधक व अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.
आपके शहर में
समारोह के दौरान बीएसएल व माइंस के नौ अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इसमें उप महाप्रबंधक (एसएमएस 2 एंड सीसीएस) सोवन गोस्वामी, उप महाप्रबंधक (बीएनपीटी) श्याम उज्जवल मेडडा, सहायक महाप्रबंधक (एचएसएम) राकेश कुमार भारद्वाज, सहायक महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट) अनमोल कुमार, वरीय प्रबंधक (सीएमएम) अमित कुमार, वरीय प्रबंधक (एचआरसीएफ) विजय कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एसके पात्रा, उप प्रबंधक (इएमडी) शुभम कौशिक व सहायक प्रबंधक (टेक्निकल सेल) केतन अरोड़ा शामिल हैं.
निदेशक प्रभारी ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों व उनके परिजनों को बधाई दी. उनके द्वारा प्रदर्शित कार्य कुशलता की सराहना की. कहा कि यह सम्मान संगठन की सामूहिक प्रगति और कार्य संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए एक सशक्त प्रेरणा स्रोत भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए