जन-जन तक आयुष चिकित्सा व्यवस्था को पहुंचाने की ज : डॉ शिवशंकर

Updated at : 04 Jul 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
जन-जन तक आयुष चिकित्सा व्यवस्था को पहुंचाने की ज : डॉ शिवशंकर

कैंप दो स्थित जिला आयुष कार्यालय में आयुष विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई

विज्ञापन

बोकारो. कैंप दो स्थित जिला आयुष कार्यालय में गुरुवार को मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिला आयुष पदाधिकारी डॉ शिव शंकर पांडे व संचालन नोडल पदाधिकारी डॉक्टर ए के प्रसाद ने की. डॉ पांडे ने कहा कि बदलते समय में आयुष स्वास्थ्य सेवा की मांग लोगों के बीच बढ़ी है. लोकप्रियता को देखते हुए हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही है कि जन-जन तक आयुष चिकित्सा व्यवस्था को ले जाएं. हमें संकल्प के साथ अपने सेंटर में काम करने की जरूरत है, ताकि लोग आयुर्वेद, होम्योपैथिक, यूनानी व योग की स्वास्थ्य सुविधा हासिल कर सके. डॉ प्रसाद ने कहा कि जिले में 38 आयुष केंद्र चल रहे हैं. सभी आयुष सेंटर द्वारा हर माह वृद्धों के लिए स्वास्थ्य कैंप लगाया जाता है. कैंप में दर्जनों लोग आते हैं. इस व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ इलाज भी करवाते हैं. डॉ पांडे ने हर माह किए गए कार्य की जानकारी ली. साथ ही अधिक से अधिक लोगों तक आयुष स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का टास्क दिया. मौके पर डॉ अनुपम बाला, डॉ रश्मि कुमारी, डॉ नरेश प्रजापति, डॉ अरविंद कुमार, डॉ निश्चित महथा, डॉ विशाल प्रमाणिक, डॉ अंबा प्रिया भारती, डॉ विमल मिश्रा, चंद्रभूषण राय, दिलीप कुमार सहित सभी केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola