बालीडीह से पुत्र के शव को लेकर बिहार लौट गयीं मां
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बालीडीह इंस्पेक्टर से मामले की जांच करने की लगायी गुहार
विज्ञापन
बोकारो.
बिहार पुलिस की दारोगा राखी घोषाल अपने इंजीनियर पुत्र सन्नी रंजन घोषाल (28 वर्ष) का शव लेकर बोकारो से मंगलवार की देर शाम को बिहार चली गयीं. जाते-जाते मामले की पूरी जांच करने की गुहार बालीडीह इंस्पेक्टर संजय कुमार से लगा गयीं. कहा : मेरे पुत्र को किसी ने मार दिया है. यह एक्सीडेंट नहीं लगता है. इंस्पेक्टर श्री कुमार ने श्रीमती घोषाल को घटनाक्रम की पूरी जांच करने का भरोसा दिला कर विदा किया.क्या है पूरा मामला :
लापता सन्नी बोकारो के पेटरवार प्रखंड में जेपीएससी परीक्षा देने आया था. 17 मार्च को परीक्षा देकर बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंचा. मौर्य एक्सप्रेस में अपने दोस्त को विदा कर स्टेशन से बाहर निकला. इसके बाद से लापता हो गया था. लापता होने से पूर्व परीक्षा खत्म होने के बाद दारोगा राखी घोषाल से फोन पर बेटे की बात हुई थी. श्रीमती घोषाल ने बताया कि उस वक्त वह घबराया हुआ था. सुबह घर पहुंचने की बात कही थी. घर पहुंचने से पूर्व 17 मार्च की रात को मोबाइल बंद हो गया. 18 मार्च को पुत्र के मधुबनी नहीं पहुंचने पर खोजबीन करते हुए बोकारो पहुंची. 22 अप्रैल को बोकारो रेलवे क्षेत्र के आउट यार्ड ड्रेन से सन्नी का शव बरामद हुआ. बालीडीह थाना, आरपीएफ व जीआरपी थाना की मौजूदगी में शव को एरिया बिल्डिंग के समीप आउट यार्ड के नीचे झाड़ियों में ड्रेन से बरामद किया गया. शव की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी सब इंस्पेक्टर राखी घोषाल के लापता पुत्र सन्नी रंजन घोषाल के रूप में हुई. राखी घोषाल मधुबनी के कलुआही थाना में पदस्थापित हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










