किशोरी का अपहरण कर जबरन मांग भरी, विरोध करने पर माता-पिता को पीटा

Updated:
विज्ञापन

बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी का मामला, पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी अंकित रजक को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बोकारो. बीएस सिटी थाना क्षेत्र की भोजपुर कॉलोनी में घर से राशन लेने निकली 16 वर्षीया किशोरी को अगवा कर एक युवक ने जबरन शादी रचा ली. पुलिस ने सोमवार की शाम लड़की को बरामद करने के साथ आरोपी अंकित कुमार रजक को गिरफ्तार कर लिया. लड़की की मां की लिखित शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया जाता है कि जब लड़की के माता-पिता व साथ आये लोगों ने अगवा कर जबरन शादी करने का विरोध किया, तो आराेपी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और जख्मी कर दिया. मामले में सत्येंद्र यादव, अंकित कुमार, सच्चिदानंद रजक, उसकी पत्नी, दामाद, बेटी आरोपी बनाये गये हैं. बताया जाता है कि लड़की रविवार रात साढ़े आठ बजे घर के पास की दुकान से राशन लाने गयी थी. जब घर पहुंचने में देरी हुई, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. इस क्रम में पता चला कि उसकी बेटी को अगवा कर सेक्टर वन धोबी मोहल्ला में जबरन शादी रचा ली गयी है. लड़की के माता-पिता रात 11 बजे सेक्टर वन पहुंचे. वहां देखा कि लड़की की मांग में सिंदूर भरा था. विरोध करने पर आरोपियों ने माता-पिता व साथ आये लोगों से मारपीट कर जख्मी कर दिया. जैसे ही घटना की सूचना बीएस सिटी इंस्पेक्टर सुदामा दास को मिली, टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देख आरोपी लड़की के साथ फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने पहले जख्मी माता-पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इंस्पेक्टर पूरी रात छापेमारी करते रहे. अंततः सोमवार की शाम लड़की को बरामद कर आरोपी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola