खूंटी ने गिरिडीह को नौ विकेट से हराया

Updated:
विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन

बोकारो. बोकारो जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जेएससीए अंतर जिला महिला अंडर 15 टी – 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ग्रुप बी का अंतिम लीग मैच खेला गया. बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर चार में खेले गए मैच में खूंटी की टीम ने गिरिडीह की टीम को नौ विकेट से पराजित किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 83 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से अर्पिता शुक्ला ने 22, ललिता किस्कू ने 17, सताक्षी गौरी ने 14 एवं सुनैना कुमारी ने 11 रन बनाये. गेंदबाजी में खूंटी की ओर से साक्षी कुमारी, सोनाली तिर्की एवं सपना कुमारी को दो-दो सफलता मिली. जवाबी पारी खेलते हुए खूंटी की टीम ने जीत के लिए 84 रन 16.2 ओवर में एक विकेट खोकर बना लिए. टीम की ओर से साक्षी कुमारी ने 40 एवं अनन्या कुमारी ने नाबाद 16 रन बनाए. गिरिडीह की ओर से एकमात्र सफलता ललिता किस्कू को मिली. मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए खूंटी की साक्षी कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ निशिकांत मोहंती ने दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola