बोकारो: पेटरवार के जरुवाटांड़ में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी, जुलूस निकाल मांगी शांति की दुआ

Updated:
विज्ञापन

32 | Prabhat Khabar Network

पेटरवार के जरुवा टांड में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाली गई। इस दौरान देश में शांति और सौहार्द के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

विज्ञापन

पेटरवार: पेटरवार प्रखंड की दारिद पंचायत अंतर्गत जरुवाटांड़ गांव में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला.

आपके शहर में

विज्ञापन

जुलूस जरुवाटांड़ गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मस्जिद परिसर पहुंचा. जुलूस में शामिल लोग ‘सरकार की आमद मरहबा’, ‘आका की आमद मरहबा’ और ‘ताहा की आमद मरहबा’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

जुलूस के मस्जिद पहुंचने के बाद सामूहिक रूप से दुआ की गयी. इस दौरान देश में अमन-चैन, शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द की कामना की गयी. लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और समाज में प्रेम व भाईचारे की भावना मजबूत करने का संदेश दिया.

मौके पर हासिम अंसारी, असगर अंसारी, कलीम अंसारी, इंतखाब अंसारी, कारी मुहम्मद असलम अंसारी, इजाजुल हक, हाजी अजहर, हस्मत रज्जा, रब्बुल अंसारी, रफीक अंसारी, हारून रसीद, हाफिजुद्दीन अंसारी, मकबूल अंसारी, दुख्तार अंसारी, गुलजार अंसारी, जिलानी अंसारी और जाकिर अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola