झारखंड का सबसे ऊंचा हनुमान मंदिर चिरूडीह में

Updated at : 16 Apr 2024 12:08 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड का सबसे ऊंचा हनुमान मंदिर चिरूडीह में

झारखंड का सबसे ऊंचा हनुमान मंदिर चिरूडीह में

विज्ञापन

मनोज वर्णवाल , नावाडीह : नावाडीह प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक किमी दूर चिरूडीह गांव में झारखंड का सबसे ऊंचा हनुमान मंदिर (105 फीट ऊंचा व 40 फीट चौड़ा) है. मंदिन में 15 फीट की विशाल प्रतिमा भी स्थापित है. यहां रामनवमी को लेकर भव्य तैयारी की गयी है. महावीर पताकों से गांव व रंग-बिरंगे बल्बों से मंदिर की सजावट की गयी है. यहां से निकलने वाली शोभायात्रा सद्भावना की मिसाल व प्रखंड में आकर्षक का केंद्र होती है. शोभा यात्रा में इस वर्ष राम दरबार की झांकी शामिल रहेगी. शोभा यात्रा दुधीमाटी, बजरंग नगर व शिव नगर, मनसा मंदिर अखाडा, कोचाकुल्ही, आंबेडकर नगर, बांधटांड़, वटवृक्ष, मुण्डराटांड़, फुलवार डाही, रजक टोला होकर गुजरती है. विशेष अखाड़ा का आयोजन आंबेडकर चौक में होगा. पूजा समिति अध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि पांच दशक पूर्व चिरूडीह के समाजसेवियों द्वारा मंदिर की आधारशिला रखी गयी थी. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 12 मंजिल का मंदिर बन कर तैयार हुआ. शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर पूजा समिति अध्यक्ष रणविजय सिंह के अलावा प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष गणेश महतो पारो, भाजपा जिला मंत्री दशरथ महतो, झामुमो जिला सचिव जयनारायण महतो, बालेश्वर महतो सहित समाजसेवी सुखलाल महतो, शेखर महतो, नंदकिशोर वर्मा, अशोक कुमार, उमाशंकर महतो, भाजपा नेता गोविंद महतो, दलित नेता भरत दास, वासुदेव महतो, भुवनेश्वर महतो, कोकिलचंद महतो, कमल नायक, राजनारायण महतो, विशेश्वर नाय, दिनेश निराला, हीरालाल महतो, तुलसी महतो, भाकरू रविदास, रामा तुरी, मुटरा तुरी, चोलाराम महतो, मोहन महतो, लक्ष्मी वर्णवाल आदि जुटे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola