Jharkhand News : बेटे की शादी का कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में हुई मौत, तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मृतक अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार अनिल शर्मा की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. आपको बता दें कि 27 नवंबर को मृतक के पुत्र की शादी थी.

विज्ञापन

Jharkhand News, बोकारो न्यूज : झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र में आज सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गयी, जबकि तीन सीसीएल कर्मी घायल हो गये. इनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि मृतक अपने बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे थे. इसी दौरान ट्रेलर व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार अनिल शर्मा की मौत हो गयी. आपको बता दें कि 27 नवंबर को मृतक के पुत्र की शादी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो-डुमरी मार्ग के अमलो चेकपोस्ट के समीप ट्रेलर और बाइक की सीधी टक्‍कर में एक बाइक सवार की मौत हो गयी, जबकि तीन सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. जिन्हें केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

Also Read: Jharkhand News :श्रम नियोजनालय में शराब पीने से किया मना, तो श्रम अधीक्षक से उलझे, आरोपी के पिता ने मांगी माफी

जानकारी के अनुसार मृतक फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी 62 वर्षीय अनिल शर्मा थे. मृतक का एक पुत्र है और एक पुत्री भी है. पुत्री की शादी हो चुकी है और पुत्र की शादी 27 नवंबर को होने वाली थी. बताया जा रहा है कि मृतक शादी का कार्ड लेकर बांटने जा रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी.

Also Read: Diwali 2021 : CO के वाहन पर फेंका पटाखा, नसीहत देने पर भड़के युवकों ने CO व उनके पुत्रों को पीटा, तीन गिरफ्तार

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola