PHOTOS: झारखंड में सरकारी स्कूल की स्थिति बदहाल, बच्चे पानी में भीग कर पढ़ने को विवश

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चलाये जा रहे हैं. इस बीच बोकारो में झारखंड सरकार के राजकीय मध्य विद्यालय टू सी की तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स स्कूल की छत से टपकती पानी के बीच पढ़ाई करने को विवश हैं.

विज्ञापन
undefined

झारखंड सरकार एक तरफ जहां स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाकर गरीब छात्रों को सीबीएसई पाठ्यक्रम में शिक्षा देने का दावा कर रही है. वहीं, दूसरी ओर बोकारो सिटी इलाके में एक विद्यालय ऐसा भी है जहां बच्चे बरसात में भीग कर पढ़ाई करने को विवश हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बोकारो डीसी ऑफिस से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर झारखंड सरकार का राजकीय मध्य विद्यालय टू सी है, जहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स स्कूल की छत से टपकती पानी के बीच पढ़ाई करने को विवश हैं.

undefined

इस स्कूल की स्थिति देखने वाला कोई नहीं है. आलम यह है कि, कुछ दिन पहले इस स्कूल के सभी खिड़की और दरवाजे लोहा चोरों ने चोरी कर लिए. फिर भी इस पर ना विभाग कोई कार्रवाई कर पाई और ना ही पुलिस.

undefined

बीते कुछ दिनों से बोकारो में लगातार बारिश हो रही है. झमाझम बारिश के कारण जर्जर स्कूल के छत से पानी टपक रहा है और बच्चे भीगते हुए पढ़ाई करने को मजबूर हैं. यहां पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने सरकार से विद्यालय का जीर्णोद्धार करने की अपील की है. छात्रों का कहना है कि हम पढ़ाई करने आते हैं, लेकिन क्लास रूम में पानी इस कदर भरा रहता है कि हमें पहले झाड़ू मार कर पानी निकालना पड़ता है. फिर बैठ कर पानी में भीग कर पढ़ना पड़ता है. छात्रों ने कहा, ऐसा लगता है मानों हम पढ़ाई करने नहीं स्कूल की सफाई करने के लिए आ रहे हैं.

undefined

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई बार विद्यालय की हालत को लेकर पत्राचार किया गया लेकिन इस पर कोई ठोस निर्णय अभी तक नहीं हो पाया है.

undefined

बताते चलें कि जिस भवन में विद्यालय चल रहा है वह बोकारो स्टील का है, जिसके कारण राज्य सरकार इसकी मरम्मत और जीर्णोद्धार भी नहीं कर सकती है. ऐसे में जिले के अधिकारियों को बोकारो स्टील से समन्वय स्थापित कर इस विद्यालय का जीर्णोद्धार किया जाना चाहिए ताकि गरीब बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola