बोकारो में अज्ञात अपराधियों ने 6 राउंड चलाई गोली, पांच खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन

बोकारो के सिटी सेंटर स्थित होटल हिलटॉप के पास गोली चलने की घटना सामने आई है. दरअसल, देर रात अज्ञात अपराधियों ने 6 राउंड गोली चलाई और सभी लोग वहां से फरार हो गए. फिलहाल, यह गोली किसने और क्यों चलाई है, इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

बोकारो, मुकेश : बोकारो के सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्तिथ कोजी स्वीट्स और होटल हिलटॉप के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पांच से छह राउंड गोली चलाते हुए वहा से फरार हो गए. होटल में मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत सेक्टर 4 पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर सेक्टर 4 थाना प्रभारी और सेक्टर 9 थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंच छानबीन में जुट गए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, सेक्टर 4 थाना प्रभारी पूनम कुजुर ने बताया कि कोजी स्वीट्स और होटल हिलटॉप के पास गोली फायरिंग की गई है. यहां पहुंच कर जांच के दौरान घटनास्थल से चार से पांच खोखे बरामद हुए हैं और अभी खोजबीन की जा रही है. साथ ही कहा की होटल के ऊपर शीशा पर गोली चलाई गई है. जिससे होटल का शीशा टूट गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही लोगों से भी पूछताछ कर रही है. पूनम कुजुर ने बताया कि पुलिस हर एक बिंदु पर काफी सघनता से जांच कर रही हैं और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola