ePaper

बोकारों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी दो गोली

Updated at : 11 Nov 2023 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
बोकारों में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स को लगी दो गोली

बोकारो में शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. अपराधियों ने एक शख्स को टारगेट किया था, उसे दो गोली मारी. जिसके बाद घायल शख्स को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

बोकारो, मुकेश : बोकारो में आज सुबह-सुबह गोली चली, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बड़ा खटाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस गोलीबारी में अपराधियों ने व्यक्ति को दो गोली मारी. घायल शख्स सेक्टर 9 महुआर के रहने वाला शंकर रवानी है. घटना के बाद घायल को फौरन बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. शंकर रवानी को एक गोली कमर के नीचे और एक पैर में लगी है. बताया गया कि शंकर शनिवार सुबह 8 बजे के करीब अपने बुलेट से सेक्टर 4 की ओर जा रहा था. उधर अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे. बड़ा खटाल के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने शंकर पर फायरिंग कर दी. घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र की है. घायल व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायल का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है. घटना की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, लेकिन मौके से पुलिस को एक भी खोखा बरामद नहीं हो पाया है. शंकर रवानी पर कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं और वह पूर्व में जेल भी जा चुका है.

अपने मित्र के साथ जा रहा था शंकर रवानी

जानकारी के मुताबिक, शंकर रवानी अपने एक मित्र अप्पू सिंह उर्फ अमरेश सिंह के साथ बुलेट में सवार होकर महुआर से सेक्टर 4 जा रहा था. इसी दौरान मुख्य सड़क बड़ा खटाल के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली सामने से गुजर गई, जबकि दो गोली उसके पैर और कमर में लगी है. एक गोली बुलेट मोटरसाइकिल पर भी लगी है.

undefined

पीड़ित कर सकता है आरोपियों की पहचान

पीड़ित शंकर रवानी ने बोकारो पुलिस के समक्ष पूरी घटना की जानकारी दी है, पुलिस को शंकर रवानी ने बताया कि वर्तमान में किसी के साथ उसका कोई भी विवाद नहीं चल रहा था. बाइक अप्पू सिंह चला रहा था, जबकि वह पीछे बैठा हुआ था. शंकर रवानी ने पुलिस को बताया है कि अगर आरोपी पकड़े जाएंगे तो उसकी पहचान वह कर सकता है.

Also Read: झारखंड: ED के अफसर पर फायरिंग के लिए प्रेम प्रकाश ने रची थी साजिश, जेल में इस गैंग के गुर्गे से किया था संपर्क
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola