BOKARO NEWS : इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी : योगेंद्र
BOKARO NEWS : गोमिया के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया.
ललपनिया. गोमिया के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को गोमिया, हजारी, कस्बागड़ा, होसीर, साड़म ,खुदगडा आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया. लोगों से झारखंड और गोमिया के विकास के लिए झामुमो के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया. 19 वर्षों से आप सबों की सेवा में तत्पर रहा हूं. आने वाले समय में भी आपकी सेवा में समर्पित रहूंगा. हर हाल में झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी. साथ में श्री प्रसाद की पत्नी पूर्व विधायक बबिता देवी व समर्थक थे. इससे पूर्व कसमार और पेटरवार प्रखंड में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए