युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामले चिंताजनक : डॉ निशांत

Updated:
विज्ञापन

रोटरी क्लब चास की ओर से स्वास्थ्य अभियान के तहत छात्रों के लिए सीपीआर ट्रेनिंग

विज्ञापन

बोकारो. रोटरी क्लब चास की ओर से स्वास्थ्य अभियान के तहत चास स्थित गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए सीपीआर ट्रेनिंग कार्यक्रम हुआ. डॉ निशांत कुमार ने कहा कि युवाओं में हार्ट अटैक से मौत के बढ़ते मामले चिंताजनक है. यदि किसी व्यक्ति की सांस या हृदय गति रुक जाय तो सीपीआर जीवन बचाने में मदद कर सकता है. सीपीआर मस्तिष्क व अन्य अंगों में ऑक्सीजन युक्त रक्त प्रवाह बनाये रखता है, जब तक की आपात चिकित्सा सामान्य हृदय गति बहाल नहीं कर देती है. 2023 में हृदय गति से होने वाली मौतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है. रोटरी क्लब चास की अध्यक्ष पूजा बैद ने कहा कि आपात स्थिति में सीपीआर बेहद उपयोगी साबित हो सकता है. इससे किसी की जान भी बच सकती है. प्राचार्य अभिषेक कुमार ने कहा कि बच्चों व शिक्षकों के लिए सीपीआर ट्रेंनिंग आवश्यक है. क्लब की सचिव डिंपल कौर ने कहा कि चास रोटरी अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते आया है. संचालन तरुण सरकार ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय बैद, बिनोद चोपड़ा, मुकेश अग्रवाल, मंजीत सिंह, विपिन अग्रवाल, कुमार अमरदीप, उषा कुमार, नरेंद्र शर्मा, अरविंद का सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola