BOKARO NEWS : चंद्रपुरा से अवैध शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

BOKARO NEWS : जिला उत्पाद विभाग की टीम ने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में कई जगह छापेमारी कर 90 लीटर विदेशी शराब, 3000 किलो जावा महुआ, 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया.

विज्ञापन

चंद्रपुरा. जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो में कई जगह छापेमारी कर 90 लीटर विदेशी शराब, 3000 किलो जावा महुआ, 150 लीटर महुआ शराब जब्त किया. मामले में कई के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. छापेमारी दल में निरीक्षक उत्पाद विजय पाल, अवर निरीक्षक सदर–सह–तेनुघाट सन्नी विवेक तिर्की, अवर निरीक्षक बेरमो–सह–चंद्रपुरा महेश दास शामिल थे. मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सहायक आयुक्त उत्पाद को लगातार अभियान चला कर अवैध शराब के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. हाल में बिरसा मार्केट के एक होटल से काफी मात्रा में शराब जब्त की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola