वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 May 2024 11:46 PM
शिक्षकों व विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली
चास. एनपी एजुकेशन एवं वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से संचालित एनपी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज, एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय, पांडा मल्टी स्पेशलिटी केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पांडा कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं पांडा कॉलेज ऑफ नर्सिंग चीराचास बोकारो के कर्मचारी, शिक्षक व छात्र- छात्राओं के द्वारा मंगलवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. जागरूकता रैली में पहले मतदान, फिर जलपान, लोकतंत्र का यह आधार वोट कोई ना हो बेकार, चुनाव का पर्व देश का पर्व, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, जैसे स्लोगन लिखे तख्ती, बैनर के साथ चीरा चास के नागरिकों को मतदान करने की अपील की. पांडा इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक अनीता सिंह, एनपी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के एचओडी संजीव कुमार, प्रभारी प्राचार्य आरएन शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा वोट हमारा अधिकार है अपने बूथ पर जाकर सबसे पहले मतदान करेंगे और अन्य लाेगों को वोट को लेकर जागरूक करेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने अभिभावक और आस-पड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा. 25 मई को धनबाद लोकसभा के चुनाव में हर हाल में मतदान कर हमें योग उम्मीदवार को चुनना है. जो समाज की समस्याओं को लोकसभा में उठाकर उसका समाधान कर सके. मौके पर शालीग्राम सिंह, प्रो रिमझिम सिंह, सीमा सिंह, रूपलता सिंह, कुमकुम कुमारी, संचित गोस्वामी, भारती कुमारी, नीलू कुमारी, राजेश कुमार, सौरभ कुमार, राहुल कुमार एस के मंडल सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










