बोकारो स्टील प्लांट में बिजनेस गेम्स का रोमांच, हॉट स्ट्रिप मिल-सीएमएम-सीटीएस की टीम बनी विजेता
36,37,38 | Prabhat Khabar Network
बोकारो इस्पात संयंत्र में आयोजित 'रणनीति-बिजनेस गेम्स' प्रतियोगिता में हॉट स्ट्रिप मिल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की ओर से 24 और 25 अगस्त को दो दिवसीय ‘रणनीति-बिजनेस गेम्स’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास केंद्र के मुख्य सभागार, कॉन्फ्रेंस हॉल संख्या-01 और कॉन्फ्रेंस हॉल संख्या-04 में हुई. इसमें बीएसएल के अलावा एसआरयू, माइंस और कोलियरीज की कुल 40 टीमों के अधिशासी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.
आपके शहर में
कार्यक्रम के दौरान मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य महाप्रबंधक और उप महाप्रबंधक समेत एआईएमए, नई दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता की. अधिकारियों ने प्रतियोगिता की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.
प्रतियोगिता के पहले दिन 20-20 टीमों के बीच रणनीतिक मुकाबले कराये गये. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल 16 टीमों ने अगले स्तर के लिए क्वालीफाई किया. दूसरे दिन हुए कड़े और रोचक मुकाबले के बाद बीएसएल की टीमों ने शीर्ष स्थान हासिल किया.
हॉट स्ट्रिप मिल और सीएमएम-सीटीएस की टीम प्रथम
हॉट स्ट्रिप मिल (एचएसएम) और सीएमएम-सीटीएस की टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया. विजेता टीम में राहुल रंजन पांडा (वरीय प्रबंधक), राहुल सिंह (उप महाप्रबंधक) और ओवैस अहमद (वरीय प्रबंधक) शामिल थे.
नगर-सेवा (विद्युत) और मानव संसाधन की टीम दूसरे स्थान पर रही. टीम में आशुतोष कुमार (वरीय प्रबंधक), जय किशन साहू (वरीय प्रबंधक) और रूपमनी लाल खेर (उप महाप्रबंधक) शामिल थे.
आईएंडए एवं मानव संसाधन की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया. टीम में कुणाल प्रसाद (सहायक महाप्रबंधक), गौतम कुमार (उप महाप्रबंधक) और राहुल कुमार (वरीय प्रबंधक) शामिल थे. वहीं वित्त एवं लेखा विभाग की टीम चौथे स्थान पर रही. इस टीम में आयुष केडिया (प्रबंधक), सौरव कुमार अग्रवाल (प्रबंधक) और गीतेश पोद्दार (सहायक महाप्रबंधक) शामिल थे.
समापन सत्र में सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.
रणनीतिक क्षमता विकसित करने पर जोर
आयोजकों के अनुसार, इस तरह की रणनीतिक प्रतियोगिताएं अधिकारियों में निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान कौशल और टीम भावना को मजबूत करने में सहायक होती हैं. प्रतियोगिता के माध्यम से जटिल व्यावसायिक परिस्थितियों का सिम्युलेशन आधारित समाधान खोजने का प्रयास किया गया.
इस पहल से अधिकारियों की रणनीतिक दक्षता और नवाचार क्षमता को बढ़ावा देने के साथ मानव पूंजी के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है. प्रतियोगिता बीएसएल में व्यावसायिक चुनौतियों के प्रति अधिकारियों की समझ और निर्णय क्षमता को विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए