लुगू पहाड़ पर सोलर प्लांट रोकने के फैसले पर हर्ष

Updated:
विज्ञापन

चंपाई सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक में लुगू पहाड़ पर प्रस्तावित सोलर प्लांट रोकने के फैसले पर लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति ललपनिया ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित मंत्रिपरिषद को बधाई दी है.

विज्ञापन

महुआटांड़.

चंपाई सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक में लुगू पहाड़ पर प्रस्तावित सोलर प्लांट रोकने के फैसले पर लुगुबुरु घांटाबाड़ी धोरोमगाढ़ समिति ललपनिया ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित मंत्रिपरिषद को बधाई दी है. समिति अध्यक्ष बबूली सोरेन ने कैबिनेट के इस फैसले का स्वागत किया है. कहा कि लुगू बुरु आदिवासियों का प्रसिद्ध धर्मस्थल है. हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु देश विदेश से जुटते हैं. सोलर प्रोजेक्ट से इस महान धर्मस्थल पर अतिक्रमण होता. सरकार ने सही निर्णय लिया गया. बधाई देने वालों में सचिव लॉबिन मुर्मू, उपाध्यक्ष बाहाराम हांसदा, मिथिलेश किस्कू, कोषाध्यक्ष सतीशचंद्र मुर्मू, दशरथ मार्डी, मंझला मुर्मू, गुरुलाल मांझी, मितन सोरेन, लुदू मांझी, कमल बेसरा, दिलीप कुमार मरांडी, सेवाराम हांसदा, लालजी मार्डी, मेघराय मुर्मू, फूलचंद हेंब्रम, बुधन सोरेन, भुवनेश्वर टुडू, आशा मुर्मू, दिनेश कुमार मुर्मू, सहित अन्य शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola