Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय में मना ग्रैंड पेरेंट्स डे

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया.

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में मंगलवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया गया. प्राचार्य संजय प्रसाद और विद्यार्थियों के दादा-दादी व नाना-नानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों के दादा-दादी व नाना-नानी के लिए मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बुजुर्गों का सम्मान करने, देखभाल और उनके अनुभवों से सीखने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का संचालन ज्योति दहिया, अनुज कुमार व धन्यवाद ज्ञापन जीआर दास ने किया. मौके पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार, कमलेश कुमार, किरण कुमारी सोरेन, नागेंद्र कुमार, राजश्री सिंह, रेणु कुमारी, रागनी, विनोद कुमार, बीएन सिंह, राजीव रंजन सिंह, वंदना, सतीश कुमार, केशव कुमार, कोमल पटेल, आस्था, अंजलि, वीणा कुमारी, प्रियंका सराफ, राजेश श्रीवास्तव, मो साबिर हुसैन आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola